कवर्धा| व्यापमं के माध्यम से जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र का मॉडल उत्तर व्यापमं के वेबसाइट में जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 24 दिसंबर दोपहर तीन बजे तक व्यापमं प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov .in का अवलोकन कर सकते हैं।


