बंदियों के जीवन स्तर में सुधार किया निरीक्षण

कवर्धा| जिला जेल का निरीक्षण आयोजित किया गया। यह निरीक्षण 19 दिसंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे की अध्यक्षता में हुआ। निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमन तिग्गा, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार पोयाम, जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा सहित जेल मैनुअल 2016 के तहत गठित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, स्नानागार, स्वच्छता, बंदियों के भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं, पीने के पानी की व्यवस्था, जाति आधारित भेदभावपूर्ण प्रथाएं, बंदियों की संख्या एवं बैरकों की क्षमता का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही रसोई कक्ष की स्वच्छता, खेल और व्यायाम के साधन, प्रशिक्षण सुविधाएं, जेल परिसर में बागवानी एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *