अमृतसर अटारी–वाघा-सीमा से फिट इंडिया ‘संडे-ऑन-साइकिल’ का संदेश:फिटनेस, लोकतंत्र और देशभक्ति का दिखा अद्भुत उत्साह

अमृतसर के अटारी–वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का भव्य और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने फिटनेस, लोकतंत्र और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश पूरे देश को दिया। सीमा क्षेत्र से साइकिलिंग कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और देशप्रेम का प्रतीक बनी। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट अब केवल एक सरकारी अभियान नहीं रह गया है, बल्कि यह एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ और फिट बनाना है। साइकिलिंग: सरल, सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल फिटनेस माध्यम खडसे ने कहा कि अटारी–वाघा जैसे संवेदनशील और अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थान से संडे ऑन साइकिल का आयोजन युवाओं में फिटनेस के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने साइकिलिंग को फिट रहने का सबसे सरल, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल माध्यम बताया। फिटनेस के साथ मतदान जागरूकता का संदेश कार्यक्रम में फिटनेस के साथ-साथ मतदान जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और युवाओं को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। स्वस्थ शरीर और जागरूक नागरिक मिलकर ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले युवाओं के साथ सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी भी मनाया गया। इस आयोजन में बीएसएफ के जवानों, जिला प्रशासन, खेल विभाग और बड़ी संख्या में युवा साइकिल चालकों ने भाग लिया। सुरक्षा बलों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया। अंत में रक्षा खडसे ने युवाओं से अपील की कि वे खेल और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *