अमृतसर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द:यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर रात गुजारने को मजबूर, बोले- कंपनी ने नहीं की कोई व्यवस्था

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को मजबूरन एयरपोर्ट की कुर्सियों पर ही रात काटनी पड़ीं, जबकि कुछ परिवार बच्चों समेत बाहर होटलों में ठहरने को विवश रहे। आरोप है कि कंपनी द्वारा फ्लाइट लेट या रद्द होने का कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा है। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चलता है कि फ्लाइट रद्द है। यात्री दो दिन से परेशान हैं। कंपनी द्वारा उनके रहने खाने की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। अगली फ्लाइट कब है, न तो इसकी जानकारी दी जा रही है। उनका कहना है कि कंपनी टिकट का पैसा भी रिफंड नहीं कर रही है कि वे दूसरी फ्लाइट या दूसरे साधन से जा सकें। लगातार बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए यात्रियों ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि इंडिगो स्टाफ से जुड़े मुद्दों का समाधान जल्द हो सके और आम यात्रियों को राहत मिल सके। जानिए यात्री कितने परेशान हैं पायलट और स्टाफ की समस्या से जूझ रही कंपनी एयरलाइंस पायलट और स्टाफ की गंभीर कमी से जूझ रही है। इसके चलते पुणे, दिल्ली, शारजाह और हैदराबाद जाने वाली उड़ानें अचानक रद्द कर दी जा रही हैं। सबसे बड़ी नाराज़गी इस बात को लेकर है कि न तो एयरलाइन की तरफ से पहले कोई संदेश भेजा गया और न ही रद्दीकरण की सूचना समय रहते दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *