अमृतसर के गांव कयामपुर में घरेलू कलह:बेटे को माता-पिता ने ईंटों से मारकर मौत के घाट उतारा

अमृतसर के अजनाला के गांव कयामपुर में एक परिवार में घरेलू विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। सिमर जंग सिंह युवक, अपनी पत्नी नवप्रीत कौर को वापस घर लाने की जिद में अपने ही माता-पिता के हाथों मारे गए। घटना में सिमर जंग के सिर पर ईंटों से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, सिमर जंग और नवप्रीत का विवाह चार साल पहले हुआ था और उनका दो साल का पुत्र है। घरेलू तनाव और परेशानियों के चलते नवप्रीत कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी। सिमर जंग अपनी पत्नी को वापस लाना और परिवार को जोड़कर रखना चाहता था। हालांकि, नवप्रीत के ससुराल पक्ष को उसकी वापसी मंजूर नहीं थी। उनका कहना था कि वे अपने पुत्र का दूसरा विवाह करना चाहते हैं। आज यह तनाव हद से बढ़ गया और गुस्से में सिमर जंग के माता-पिता ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। मृतक की पत्नी नवप्रीत और ससुराल पक्ष के लोग इस घटना से गहरे दुख में हैं। मृतक के ससुर ने बताया कि हमेशा बेटी और जवाई के बीच तनाव रहा, लेकिन उनका पुत्र परिवार को जोड़ना चाहता था। अजनाला पुलिस थाना के प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी माता की तलाश जारी है। यह घटना घरेलू कलह के कारण परिवार को हमेशा के लिए टूटने के कगार पर ला खड़ा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *