अमृतसर दरबार साहिब के नजदीक ढोली मल्ला बाज़ार में कुछ दिन पहले ही लवप्रीत नाम के युवक ने एक होटल किराए पर लिया था। होटल शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि देर एक बड़ा हादसा हो गया। इस पूरी घटना में सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली, जिसने क्षेत्र के माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। तेज़धार हथियारों से हमला होटल मालिक लवप्रीत ने बताया कि देर रात कुछ अज्ञात युवक होटल में घुस आए। बिना कोई बात किए, उन्होंने सीधे रिसेप्शन पर खड़े एक लड़के पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद एक गोली भी चलाई गई, जो होटल के शीशे में जा लगी। हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि होटल में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने तोड़फोड़ भी की और मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत गुरु नानक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लवप्रीत ने कहा कि हमलावर हथियारों से लैस थे और पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। होटल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। हमलावरों का सुराग मिल सके। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने कुछ देखा हो या कोई जानकारी हो, तो तुरन्त थाने में संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा दी जाएगी।


