अमृतसर, जालंधर और मोहाली समेत पंजाब में बनेंगे 5 वर्किंग वुमन हॉस्टल

कामकाजी महिलाओं और इंटरव्यू या परीक्षा देने दूसरे जिलों में जाने वाली लड़कियों को अब सुरक्षित आवास मिलेगा। केंद्र सरकार ने पंजाब में 5 अत्याधुनिक वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 150 करोड़ रुपए का बजट केंद्र से मिला है। पहले चरण में अमृतसर, जालंधर और मोहाली में ये हॉस्टल बनेंगे। इससे पहले अकेले मोहाली में एक ही होस्टल बनाए जाने की योजना थी। लेकिन अब मोहाली में 3 वर्किंग वुमन हॉस्टल बनेंगे। जबकि अमृतसर और जालंधर में एक एक वर्किंग वुमन हॉस्टल तैयार होगा। प्रोसेस शुरु हो गया है। जून में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई 2025 में निर्माण की तैयारी शुरू होगी। 31 मार्च 2026 तक ये हॉस्टल तैयार हो जाएंगे। रोजगार के अवसरों के अनुसार शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा बढ़ाई जाएगी। क्या होंगी सुविधाएं : हॉस्टल में महिलाओं को सुरक्षित आवास के साथ खाना, जिम, योग और डॉक्टरी सुविधा भी मिलेगी। दूर-दराज के गांवों से अमृतसर, मोहाली और जालंधर आने वाली लड़कियों को आधार कार्ड जैसे दस्तावेज दिखाकर यहां ठहरने की सुविधा मिलेगी। सरकारी, गैर सरकारी, निजी संस्थानों में काम करने वाली या स्वयं का काम करने वाली महिलाएं भी यहां रह सकेंगी। यहां डे-केयर की सुविधा भी मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *