516 ग्राम हेरोइन, मोबाइल समेत एक तस्कर पकड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर देहाती पुलिस के स्पेशल सैल की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब 516 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। देहाती के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकेबंदी क दौरान रोड़ांवाला गांव निवासी हरपाल सिंह उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हेरोइन और उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने घरिंडा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के फोन को भी खंगाल रही है, ताकि उसके फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक को टटोला जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *