अमृतसर में गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:पिता की मर्डर का बदला लेने के लिए की फायरिंग, मनाली होटल में छिपा था

अमृतसर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सरेआम गोली चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार कर लिया। घटना 29 अप्रैल 2025 को दोपहर साढ़े चार बजे काठिया वाला बाजार में हुई। रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा अपने दोस्त अंगददीप सिंह के साथ एक्टिवा पर गुरुद्वारा साहिब से लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व पार्षद के बेटे अभिराज अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आए। पीछे बैठे अभिराज ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से रवनीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मशाला और मनाली के होटलों में छिपा था
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी अभिराज सिंह उर्फ अभि को भूतनाथ मंदिर मनाली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हत्या के बाद धर्मशाला और मनाली के होटलों में छिपा हुआ था। जांच में पता चला कि मृतक रवनीत सिंह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी था। उस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज थे। पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने की थी। आरोपी अभिराज को शक था कि उसके पिता गुरदीप सिंह की हत्या में रवनीत सिंह ने रेकी की थी, जिसका बदला लेने के लिए हुए अभिराज ने रवनीत उर्फ सोनू मोटा का कत्ल कर दिया। सोनू मोटा और अभिराज एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *