अमृतसर में दोस्त ने दोस्त की मां का किया मर्डर:चोरी के लिए घर में घुसा, महिला ने पहचाना, गला घोंटकर मारा

अमृतसर में दो दिन पहले हुई वृद्ध महिला की हत्या का मामला आज सुलझ गया है। पुलिस के मुताबिक वृद्धा को उसके बेटे के दोस्त ने ही मारा था। दोस्त चोरी करने घर में घुसा था जब मां ने उसे देख लिया तो उसने उसका कत्ल कर दिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विजय नगर, बटाला रोड निवासी अंकुर महाजन की 70 वर्षीय मां सुनीता की हत्या उनके बेटे के दोस्त ने कर दी। आरोपी तिक्षन सूद (29) लुधियाना का रहने वाला है।घटना शाम 8:20 बजे की है। अंकुर जब काम से घर लौटा तो उसने देखा कि घर का बाहरी दरवाजा खुला था। गले और मुंह पर घुटने के निशान
ड्राइंग रूम में उसकी मां की लाश पड़ी थी। गले और मुंह पर घुटने के निशान थे। बगल के कमरे में लोहे की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी तिक्षन, अंकुर का दोस्त था। वह घर का भेदी था और जानता था कि अंकुर और उसकी मां अकेले रहते हैं। चोरी के इरादे से घर में घुसे तिक्षन को सुनीता ने पहचान लिया। पहचान जाहिर न हो, इसलिए उसने सुनीता का गला घोंट दिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया। एडीसीपी सिटी-2 श्री सिरीवेनेला और एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला की निगरानी में थाना सदर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *