अमृतसर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाई ड्रग्स, एक किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाई गई एक किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 55 वर्षीय कुन्नण सिंह और उसके 24 वर्षीय साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी शामिल हैं। दोनों अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव बल्लारवाल के रहने वाले हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने महला बाईपास के पास से इन दोनों को एक स्प्लेंडर बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी। कुन्नण सिंह पर पहले से भी हत्या का मामला
जांच में सामने आया है कि आरोपी कुन्नण सिंह पर पहले से भी हत्या का मामला दर्ज है। 2022 में अजनाला थाने में उस पर धारा 302 समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड हासिल की है। पुलिस अब उनके अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त के अलावा डीसीपी डिटेक्टिव हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी डिटेक्टिव नवजोत सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। एसीपी हरमिंदर सिंह और इंस्पेक्टर सरमेल सिंह की टीम ने मुकदमा नंबर 5 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *