अमृतसर में 7 करोड़ की हेरोइन जब्त:दो नशा तस्कर अरेस्ट, पाकिस्तान से ड्रोन से मंगाई खेप, नेटवर्क तलाश रही पुलिस

अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ-2, पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर द्वारा की गई। पकड़े गए आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और कुन्नण सिंह शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज ढूंढ रही है। पुलिस की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह की उम्र 24 वर्ष है और वह गांव बल्लड़वाल, थाना अजनाला का निवासी है। वहीं, कुन्नण सिंह की उम्र 55 वर्ष है और वह भी बल्लड़वाल गांव का रहने वाला है। यह हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। गश्त के दौरान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली, जिसके आधार पर माजला बाइपास इलाके से इन दोनों आरोपियों को एक स्प्लेंडर बाइक सहित पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से आई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो हेरोइन बरामद की गई। हत्या का मामला दर्ज है आरोपियों पर गिरफ्तार आरोपियों में से कुन्नण सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है, जो 2022 में थाना अजनाला में दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। अब इनसे इनके नेटवर्क और संपर्कों की गहन पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *