अमृतसर में दो युवकों ने नई कार में लगाई आग:सीसीटीवी में घटना कैद; परिवार में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर के थाना गेट हकीमा क्षेत्र में देर रात दो अज्ञात युवकों ने एक नई कार में आग लगाने की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना गेट हकीमा स्थित लेबर कॉलोनी में हुई, जिससे कार मालिक विजय सिंह और उनके परिवार में दहशत का माहौल बन गया। विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि वह रात करीब 12 बजे सवारी छोड़कर घर लौटे थे। उनका कहना है कि उनकी कार हर दिन घर के बाहर खड़ी रहती है और इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवक पहले दो चक्कर लगाकर चले गए और कुछ देर बाद वापस आए। उन्होंने कार पर तेल छिड़ककर आग लगा दी और फिर फरार हो गए। विजय का कहना है कि उनके किसी से पुरानी रंजिश या झगड़ा नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान हुआ है ।इस दौरान विजय की माता राज कौर ने कहा कि उनका बेटा लगभग ढाई बजे सो रहा था। पड़ोसियों के शोर मचाने पर घटना का पता चला थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने शोर मचाया कि कार में आग लग गई है। जब वे बाहर गए, तो कार आग की लपटों में थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि अपराधियों ने पहले कार के नीचे तेल डाला और फिर चारों तरफ पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। परिवार ने रात ही पुलिस को सूचना दी और बयान दर्ज कराया। राज कौर का कहना है कि छोटे-मोटे मामलों के लिए परिवारों के प्रति जलन की भावना रखने वाले लोग अक्सर इस तरह की वारदात करते हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है और जल्द ही दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *