फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब का नशा तस्कर पकड़ा:चूरा पोस्त बरामद, सप्लाई करने जा रहा था, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। सीआईए रतिया टीम ने ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत 10 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर की गई। सीआईए रतिया प्रभारी रिछपाल सिंह ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर गांव सनियाना क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था। पटियाला का रहने वाला है आरोपी इस सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत रणनीति बनाई और संदिग्ध स्थान पर नाका लगाया। थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पटियाला (पंजाब) के अरनो निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ थाना भूना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *