अमृतसर में नशा तस्कर का अवैध मकान गिराया:पंचायती जमीन पर बना था, कब्जा छुड़ाया; फरार चल रहा आरोपी

अमृतसर में आज पुलिस ने नशा तस्कर का अवैध मकान गिरा दिया। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। विभाग ने सीमावर्ती गांव भूरे गिल में नशा तस्कर गगनदीप सिंह का अवैध मकान गिराया। जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह पर पंजाब के कई जिलों में 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी ने गांव भूरे गिल की पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। ग्राम पंचायत और सरपंच ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। जमीन ग्राम पंचायत को सौंपी
बीडीपीओ रामदास पवन कुमार ने पुलिस की मदद से मकान को ध्वस्त कर दिया। जमीन का कब्जा ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया। एसपी हेडक्वार्टर आदित्य वारियर ने बताया कि गगनदीप सिंह फरार है। उसके खिलाफ सारे मामले 2021 से 2025 के बीच दर्ज हुए हैं। 2024 में वो जेल से बाहर आया था और फरार चल रहा है। उसका परिवार भी इस घर में नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने नशे के कारोबार से कमाए पैसों से यह मकान बनवाया था। पुलिस ने अन्य नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वे या तो अपनी गलत गतिविधियां छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें। पुलिस जल्द ही अन्य नशा तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *