मोगा में भाई ने भाई के परिवार पर चढ़ाई कार,VIDEO:जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप,तीन लोग घायल

पंजाब के मोगा जिले के गांव गट्टी जट्टां में पिछले कुछ समय से चल रहे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक भाई ने अपने ही भाई, भाभी और भतीजी पर कार चढ़ा दी। खून से लथपथ तीनों को घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। वीडियो तेजरफ्तार कार बच्ची को काफी दूर से घसीट कर लाती नजर आ रही है। बच्ची के सिर पर चोट आई है। बच्ची को प्राइवेट अस्पताल में किया रेफर थाना धर्मकोट की पुलिस ने परिवार के बयानों पर दोनों पति पत्नी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची के गंभीर चोट आने में कारण सरकारी अस्पताल मोगा से उसे रेफर कर दिया है। उसका इलाज मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 3.5 एकड़ जमीन को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार, मोगा में वकालत कर रहे दिलबाग सिंह का अपने भाई बलविंदर सिंह के साथ 3.5 एकड़ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बलविंदर सिंह का आरोप है कि वकील दिलबाग सिंह ने अपने पिता से धोखे से जमीन की वसीयत करवा ली थी। जब इस बात का उन्हें पता चला तो उन्होंने पारिवारिक बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दिलबाग सिंह ने बात करने से इनकार कर दिया। गुस्से में आकर चढ़ाई आरोपी ने परिवार पर कार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई को जमीन का उचित मूल्य देने के लिए तैयार थे, लेकिन दिलबाग सिंह वह जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेचना चाहता था। जब बलविंदर ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में इस बारे में बात करनी चाही तो दिलबाग सिंह ने गुस्से में आकर घर के बाहर खड़े अपने भाई के परिवार के सदस्यों पर कार चढ़ा दी, जिससे उसका भाई, भाभी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। चाचा ने दादा को निकाली थी गाली, मना करना पर चढ़ाई कार किशोरी मुस्कान जीत कौर ने कहा कि दिलबाग सिंह मेरे चाचा है। मेरे दादा जी को गालियां दे रहे थे। उन्हें जब रोका तो रमन और दीपा नाम के दो युवकों ने उन्हें इशारा किया तो जानबूझ कर चाचा दिलबाग ने मेरे पिता,मां और मेरे पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी तेजरफ्तार से थी। चाचा का निशाना मेरे दादा को नीचे देने का था लेकिन उन्हें एकदम खींच कर हमने बचा लिया। मुस्कानजीत कौर ने कहा कि मैं 10वीं कक्षा में पढ़ती हूं। मेरे सिर और नाक पर चोट लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *