जालंधर| सेठ हुक्म चंद एस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगल सोहल में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर उपलब्धियों से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके होस्ट सुमित वासन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें आत्म चिंतन अपनी रुचियों ,कौशल और अपने मूल्यों का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा करियर मार्ग के लिए कोई सीधी रेखा नहीं होती, इसके लिए धैर्य और दृढ़ता की आवश्यक है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सीखने और नए कौशल ज्ञान को हासिल करना जारी रखें। स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा जी ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


