अमृतसर में पुलिस बदमाश के बीच एनकाउंटर:आरोपी के पैर में लगी गोली, कंपनी गार्डन के पास मुठभेड़, स्नैचिंग-फिरौती के केस में था वांटेड

अमृतसर में आज सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें फायरिंग के दौरान आरोपी को गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचकर साझा करेंगे। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई मिली जानकारी के अनुसार ये एनकाउंटर सुबह 4.30 बजे कंपनी गार्डन के पास पुरानी बच्चा वार्ड के बिल्कुल सामने हुआ। जांच के लिए पुलिस ने अब क्रिस्टल चौक से बच्चा वार्ड की तरफ आने वाले रूट को बंद कर रखा है। वहीं, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो स्नैचिंग व फिरौती मांगने के मामलों में वांटेड था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *