अमृतसर में पुलिस मुठभेड़, 2 बदमाश घायल:पैरों में लगी गोली; DIG बोले- फायरिंग की वारदात करने जा रहे थे, दो पिस्टल मिलीं

अमृतसर के अजनाला सरहदी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच दोपहर करीब 3 बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों के पैरे में गोली लगी है। जो कारोबारियों और आम लोगों से फिरौती मांगने की घटनाओं में शामिल हैं और किसी जगह फायरिंग करने जा रहे थे। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने सरहदी गांव चाहड़पूर के पास हुए एनकाउंटर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई दिलराज सिंह नामक एक गिरफ्तार आरोपी से मिली सूचना के आधार पर की गई। दिलराज ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अजनाला क्षेत्र में फिरौती मांगने वाले दो आरोपी आज किसी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। शक होने पर रोका, बदमाश ने की फायरिंग सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। जब एक कार में सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान भूपिंदर और वंश प्रीत के रूप में हुई है, जो उस समय भी किसी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। हांलाकि अब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विदेश में बैठे मनिंदर सिंह के इशारे पर फिरौती मांगते डीआईजी संदीप गोयल के अनुसार, दोनों आरोपी विदेश में बैठे मनिंदर सिंह के इशारे पर फिरौती मांगने और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दोनों को काबू कर लिया। मौके से दो पिस्टल और पांच खाली खोल भी बरामद किए गए हैं। अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और विदेश में बैठे आरोपियों के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *