शिवपाल बोले- भाजपा घबराकर पंकज चौधरी को लाई:जीत के लिए अफसरों का इस्तेमाल करती है; कानपुर में इरफान सोलंकी के घर पहुंचे

‘PDA से भाजपा की सरकारी घबराई हुई है। इसलिए पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इनके सभी प्रयास हम सपा के लोग फेल करेंगे। 2027 में हमारी पार्टी संगठन के बल पर भाजपा को हराएगी।’ ये दावा सपा महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को किया। वे सपा विधायक नसीम सोलंकी के घर कानपुर के जाजमऊ पहुंचे। नसीम सोलंकी और उनके पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा- भाजपा जीत के लिए बेईमानी करती, मशीनों का दुरुपयोग और अफसरों का इस्तेमाल करती है। लोगों में रुपए बांटती है। इरफान सोलंकी 34 महीने बाद 30 सितंबर को महराजगंज जेल से छूटे थे। पारिवारिक सूत्रों ने इस मुलाकात को अनौपचारिक बताया है। अब पढ़िए शिवपाल यादव की बड़ी बातें… 1- यूपी से भाजपा को 2027 में हटाना पड़ेगा वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर शिवपाल यादव ने कहा- जो वोट सही हैं, वो कटने नहीं पाए और फर्जी वोट बढ़ने नहीं चाहिए। 18 साल के ऊपर के सभी लोगों के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हो जाना चाहिए। यही हमारी पार्टी का प्रयास है। भाजपा सरकार, एसआईआर के सहारे षडयंत्र कर रही है। इसका मुकाबला जनता ही जमकर करेगी। भाजपा एक षडयंत्रकारी पार्टी है, इसे बचना और लड़ना पड़ेगा। इसे 2027 में यूपी से हटाना पड़ेगा और सपा आएगी। 2- PDA से भाजपा घबराई, इसलिए पंकज को लाई
शिवपाल ने कहा- PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से भाजपा की सरकारी घबराई हुई है। इसलिए पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। हमारा प्रयास है कि हर बूथ पर हम मजबूत हों, ताकि बूथस्तर पर हमारा संगठन मुकाबला करते हुए भाजपा को हराएं। भाजपा हर तरह से बेईमानी कराती है। मशीनों का दुरुपयोग करती है। अधिकारियों का दुरुपयोग करती है, पैसे बांटती है। सपा के लोग अब खुलकर इनका मुकाबला करेंगे और यूपी में सपा की सरकार लाकर रहेंगे। 3- मंदिर बन रहे हैं, तो मस्जिद भी बना देंगे
बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर शिवपाल ने कहा- मंदिर बन रहे हैं तो मस्जिद भी बना देंगे तो कौन सी बात है। भाजपा के लोग केवल जनता को भटकाने का काम करते हैं। अब चुनाव आ रहा तो इस तरीके का प्रोपेगंडा कर रहे हैं। विकास कुछ करना नहीं है, वादे तक पूरे नहीं किए। विकास, महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार पर कोई ध्यान नहीं है। इन मुद्दों पर कोई काम किया नहीं है। अब केवल जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी मस्जिद, बस इन्हीं सब चीजों में पब्लिक को उलझाकर रखा है। ये यही काम करेंगे, इसके अलावा कुछ नहीं करेंगे। 4- सोलंकी दंपत्ति को टिकट देने पर दिया जवाब
मीडिया ने पूछा- क्या सोलंकी परिवार को 2027 में दो टिकट मिलेंगे? इस पर शिवपाल ने कहा- ये तो हमारी पार्टी फैसला करेगी। 2027 के चुनाव पर कहा- इस बार 2027 में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा को हरा देगी। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार में आने वाले हैं। 5- स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ घोटाला
स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ है। आज तक स्मार्ट सिटी का 10 सालों में वादा पूरा नहीं हुआ, बिजली बहुत महंगी है। बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, आउट सोर्सिंग में बहुत कम पैसा दिया जा रहा है। एक भी भर्ती नहीं हुई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इस बार सपा सरकार में आने वाली है। ——————————– ये खबर भी पढ़ेंः- मां की अस्थियां लेकर जा रहे 3 बेटों की मौत:बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से टकराई बोलेरो, भतीजे की भी जान गई हमीरपुर में मां की अस्थि लेकर जा रहे चार भाइयों की मौत हो गई। इनमें से तीन सगे भाई थे। परिवार के तीन लोग घायल हैं। मां की 7 दिसंबर को कैंसर के चलते मौत हुई थी। आज सुबह परिवार महोबा से बोलेरो में अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *