अमृतसर में फिरौती न देने पर कार शोरूम जलाया:पथराव, गोलियां चलाईं, चौकीदार ने भागकर बचाई जान; CCVT फुटेज आया सामने

अमृतसर के मजीठा में फिरौती न देने पर एक पुरानी कारों के शोरूम को आग लगा दी गई। बदमाशों ने इस दौरान पथराव भी किया। यह वारदात एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगे जाने और रकम न मिलने के बाद हुई। घटना का वीडियो और गैंगस्टर की धमकी भरी ऑडियो कॉल भी सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के समय शोरूम में रात की ड्यूटी पर तैनात एक बुजुर्ग चौकीदार की जान लेने का भी प्रयास किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गोलियां चलाईं, लेकिन चौकीदार किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। विदेशी नंबरों कॉल आ रही थी पीड़ित कारोबारी कंवलप्रीत सिंह के अनुसार, दीवाली के दिन से ही उसे विदेशी नंबरों से लगातार फोन आ रहे थे, जिनमें 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी। कॉल करने वालों ने साफ धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसकी जान और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अमन गोता बताया और यह भी दावा किया कि वह पहले भी कई हत्याओं में शामिल रह चुका है। इसके बाद कई दिनों तक धमकी भरे फोन आते रहे। 14 दिसंबर को आई आखिरी कॉल में स्पष्ट कहा गया कि अगर अब भी पैसे नहीं दिए गए तो घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और निर्माणाधीन रेस्टोरेंट को आग लगा दी जाएगी। कॉल करने वालों के पास पीड़ित के घर, वाहनों और कारोबार से जुड़ी पूरी जानकारी होने की बात भी सामने आई है। पीड़ित के मुताबिक, रात के समय बुलेट और स्प्लेंडर बाइक पर सवार पांच-छह युवक आए। पहले उन्होंने इलाके की रेकी की और फिर पेट्रोल डालकर घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। दो गाड़ियां पूरी तरह जल गईं इस दौरान गालियां दी गईं और गोली मारने की धमकियां भी दी गईं, जिनकी वॉयस रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास मौजूद है। घटना में दो गाड़ियां पूरी तरह जल गईं, जबकि अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे अज्ञात युवक आकर आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारी करमपाल सिंह ने बताया कि सोहियां रोड पर हुई इस घटना को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तसर के मजीठा में फिरौती न देने पर एक पुरानी कारों के शोरूम को आग लगा दी गई। यह वारदात एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगे जाने और रकम न मिलने के बाद हुई। घटना का वीडियो और गैंगस्टर की धमकी भरी ऑडियो कॉल भी सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित कारोबारी कंवलप्रीत सिंह का मजीठा में पुरानी कारों का शोरूम है। आरोप है कि अमन गोता नामक गैंगस्टर कई दिनों से फोन पर उनसे फिरौती की मांग कर रहा था। कंवलप्रीत सिंह के इनकार के बाद बीती देर रात उनके शोरूम में आगजनी की गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। हमलावरों ने गोलियां चलाईं, चौकीदार ने भागकर बचाई जान
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़ित कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि वह इस संबंध में कई बार पुलिस को लिखित शिकायत दे चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी गैंगस्टर ने दोबारा धमकी देकर हमला करने की चेतावनी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *