अमृतसर में बड़ी पुलिस कार्रवाई:दो गिरफ्तार; ग्लॉक समेत 7 अवैध पिस्तौल बरामद, पाकिस्तान से तस्करों से संपर्क

अमृतसर में खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि बरामद हथियारों में ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। थाना कैंटोनमेंट में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की खुफिया आधारित कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *