निजी स्कूल के टीचर ने बच्चे को मारे 13 डंडे:सरगुजा डीईओ ने बनाई जांच टीम,बच्चे के पैरों में खून जमने के निशान

अंबिकापुर के निजी स्कूल के टीचर ने कक्षा छठवीं के बच्चे पर डंडे बरसाये। बच्चा जब स्कूल से वापस घर पहुंचा तो उसके पैरों में खून जमने के निशान दिखे। परिजनों की शिकायत पर सरगुजा डीईओ दिनेश झा ने जांच का आदेश दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है। डीईओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुर के विजय चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र प्रतापपुर चौक में संचालित होली होम एकेडमी में कक्षा 6वीं का छात्र है। 29 जनवरी को वह स्कूल गया था। स्कूल में पढ़ाई को लेकर टीचर ने छात्र की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बच्चा वापस घर पहुंचा तो उसके पैर पर जगह-जगह डंडे मारने से खून जम गया था। परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया। शिकायत मिलने पर जांच का आदेश मामले की शिकायत छात्र के पिता विजय चौधरी ने सरगुजा डीईओ से की। उन्होंने छात्रों के पैरों में पड़े डंडे मारने के निशान के फोटो व मेडिकल रिपोर्ट भी शिकायत के साथ प्रस्तुत किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने दिनेश झा ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। टीम में हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मीना पुरोहित, हायर सेकेंडरी स्कूल सरगवां के प्रिंसिपल संजीव कुमार सिंह व सकालो हाई स्कूल की प्रिंसिपल अनिता दान शामिल हैं। डीईओ ने जांच टीम को तत्काल स्कूल पहुंचकर छात्र व परिजनों से मिलकर जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जांच के बाद होगी कार्रवाई- DEO
डीईओ दिनेश झा ने कहा कि छात्र से मारपीट की शिकायत की गई थी। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश झा
डीईओ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *