राजनांदगांव| आरोग्यम क्लीनिक राजनांदगांव द्वारा निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग चंद्राकर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन निशुल्क सेवा देंगे। शिविर के लिए निशुल्क पंजीयन 3 फरवरी को दोपहर 3 से 4 बजे तक किया जाएगा। पंजीयन एवं परामर्श का स्थान आरोग्यम क्लीनिक, सतनाम भवन, नया बस स्टैंड, राजनांदगांव रहेगा। शिविर में परामर्श भी दिया जाएगा।


