अमृतसर में महिला को भगाने के आरोप में घर जलाया:युवक गंभीर रूप से झुलसा, पांच लाख की नकदी और जेवर लूटने का आरोप

अमृतसर के अजनाला स्थित गांव तलवंडी राय दादू में देर रात एक घर को आग के हवाले कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के पीछे की वजह एक युवक द्वारा तीन बच्चों की मां को कथित तौर पर भगा ले जाना बताया जा रहा है। जांच अधिकारी रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। घर का सामान पूरी तरह जल चुका है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शादी में गया था परिवार, पीछे से हुई वारदात: पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे एक शादी समारोह में गए हुए थे, तब महिला के रिश्तेदारों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने अलमारी तोड़कर 5 लाख रुपए की नकदी और सोने के गहने लूट लिए और उसके बाद पूरे घर को आग लगा दी। भीषण आग के कारण घर में रखा कीमती सामान और दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे: पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, मामले में नामजद रांझा सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने दावा किया कि तलवंडी का लड़का उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है, जिसके खाते में डेढ़ लाख रुपये भी थे। उन्होंने आगजनी की घटना में संलिप्तता से साफ इनकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *