फार्मर ID के बिना नहीं मिलेगा सरकारी लाभ:PM किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य स्कीम के फायदों से होंगे वंचित

फार्मर आईडी नहीं बनवाने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। टोंक जिला नोडल अधिकारी हुकमी चंद रोलानिया ने जिले में प्रत्येक काश्तकार की फार्मर आईडी बनवाने के लिए फरवरी-मार्च 2025 में हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगवाए थे। इसके बाद बाकी रहे किसानों के लिए अप्रैल, मई, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर 2025 में फॉलोअप कैंप लगे। इसके बावजूद कई किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलना बंद होगा फार्मर रजिस्ट्री के जिला नोडल अधिकारी हुक्मीचन्द रोहलानिया ने बताया- अभी भी जिले में कई ऐसे काश्तकार हैं जिनकी फार्मर आईडी नहीं बनी है। ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किश्त प्राप्त होना बंद हो जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दिया जाने वाला फसल मुआवजा प्राप्त नहीं होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की आसान बिक्री नहीं हो पायेगी। कृषि अनुदान,सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड आदि समस्त सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा। मिट्टी व फसलों से जुड़ी परामर्श सेवाएं तथा भविष्य में लागू होने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इस तरीको से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं नोडल अधिकारी हुक्मीचन्द रोहलानिया ने बताया- किसान अपने नज़दीकी कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर फार्मर आईडी बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए किसान को निर्धारित शुल्क 15 रुपये का भुगतान करना होगा। किसान अपने नज़दीकी ई-मित्र पर जाकर फार्मर आईडी बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए किसान को निर्धारित शुल्क 25 रुपए का भुगतान करना होगा। किसान संबंधित हल्का पटवारी के पास जाकर या तहसील में जाकर फार्मर आईडी बनवाने हेतु रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए किसान को कोई भुगतान नहीं करना होगा। हुक्मीचन्द रोहलानिया ने बताया कि फार्मर आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड जिनकी फार्मर आईडी बनवानी है। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जिस पर आधार की सेवाओं का ओटीपी आता है। जमाबंदी नकल (सभी खातों की नकल जिसमें किसान का नाम दर्ज हो)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *