अमृतसर में मेगा ट्रेड फेयर: एक जगह में देश-विदेश की चीजें

अमृतसर | अमृतसर में चल रहा ‘मेगा ट्रेड फेयर’, जिसमें देश और विदेश से आए कई नामी ब्रांड्स अपनी खास चीजें लेकर पहुंचे हैं। यह मेला न केवल खरीदारी का बेहतरीन मौका है, बल्कि यह एक ऐसा आयोजन है जहां हस्तशिल्प, फैशन, फूड, फिटनेस और सजावट से जुड़ी ढेरों चीजें एक ही जगह मिल रही हैं। फेयर में भारत के साथ-साथ थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और दुबई जैसे देशों से भी स्टॉल्स लगाए गए हैं। हर स्टॉल की अपनी खासियत है और लोग इनकी चीज़ों को बड़ी रुचि से देख रहे हैं। शेप्स एंड शेड्स की हाथ से बनी पॉटरी (मिट्टी के शो-पीस) बेहद खूबसूरत हैं। अमेज डेकोर के फूलों के गुलदस्ते और सजावटी सामान घर को और सुंदर बनाने के लिए लोगों को भा रहे हैं। वीर फिटनेस, फिटनेस से जुड़ी चीजें लेकर आया है जो आज की जरूरत है।गोल्डन वाइट्स (दुबई) की मिठाइयां जैसे बकलवा और कुनाफा बहुत पसंद की जा रही हैं। सब्रीन डिजाइनर (दुबई) ने खूबसूरत फैशन गारमेंट्स पेश किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *