अमृतसर | थाना जंडियाला पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के लिए घूम रहे 2 युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह और सतनाम सिंह निवासी गांव बंडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के बाइक को बेचने के लिए पखोके रोड पर घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोका। जब कागजात के बारे में पूछा तो पेश नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है।


