बेटी के घर गया था परिवार, पीछे से घर में चोरों की एंट्री, गहने-नकदी ले गए, साथ लाए औजार छोड़ गए

भास्कर न्यूज | अमृतसर तरसिक्का के अंतगर्त आते गांव रूमाणा में बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर 15 ग्राम सोने के गहने और 8 हजार रुपए चोरी कर अज्ञात युवक फरार हो गए। युवकों की तस्वीर पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। परिवार अपनी बेटी के घर वडाला खुर्द गए हुए थे। यह घटना 12 अगस्त की दरमियानी रात की है। हालांकि थाना तरसिक्का पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं युवक अपने साथ लोहे केऔजार भी साथ में लेकर आया था, जो घर पर ही छोड़ गया। संतोख सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपनी बेटी सुमनदी कौर को मिलने के लिए उसके घर गए थे। रात को वह वहीं रुक गए। 13 अगस्त सुबह 9.15 बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली थी और सारा सामान जमीन पर गिरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि 15 ग्राम सोने के गहने और 8 हजार रुपए चोरी हो गए थे। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी वीडियो उन्होंने अपने कब्जे में लिए हैं। आरोपियों की पहचान करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी में एक अज्ञात युवक दिखाई दिया। जो घर के तालों को तोड़ने के लिए लोहे के ओजार भी साथ में लेकर आया था। उसने सभी कमरों में बैडों के लॉक भी तोड़े। जाते समय वह लोहे के ओजार घर पर ही छोड़ गया। चोर तकरीबन घर में 20 मिनट रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *