अमृतसर | थाना अजनाला पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस चोगावां रोड और सुखदेव सिंह निवासी अटलगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात गांव गुझापीर से थोड़ा पीछे बन रहे पुल के दूसरी तरफ की ओर जा रहे थे कि दो युवकों को शक पर रोका। तालाशी लेने पर आरोपी जसपाल के पास से पिस्तौल बरामद हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू किया गया।


