अमृतसर में युवक को गैंगस्टर की धमकी:1 करोड़ फिरौती की मांग , वाल्मीकि समाज ने SSP को सौंपा मांग पत्र

अमृतसर के गांव बोपाराय खुर्द लोपोके के निवासी और वाल्मीकि समाज सेवा सोसाइटी के चेयरमैन रविंदर सिंह को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित के अनुसार, यह धमकियां किसी अज्ञात नंबर से कॉल के ज़रिए दी जा रही हैं, जिनमें एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है। दूसरी बार आ चु​की है धमकी रविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें पहले भी इस तरह की धमकी मिल चुकी थी, लेकिन दूसरी बार में कॉल करने वाले ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो रात के अंधेरे में जानलेवा हमला किया जाएगा। रिकॉर्डिंग भी मौजूद पीड़ित का कहना है कि उसके पास इस धमकी की कॉल की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसमें साफ तौर पर धमकी देने वाले की आवाज़ और फिरौती की माँग दर्ज है। रविंदर सिंह ने बताया कि वह मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम देने का कोई साधन नहीं है। इस गंभीर मामले को लेकर वाल्मीकि समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने SSP को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें पीड़ित को सुरक्षा देने, दोषी व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ़्तार करने तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की माँग की गई। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि रविंदर सिंह न सिर्फ समाज सेवा में सक्रिय हैं बल्कि स्थानीय मजदूरों के संगठन में भी वरिष्ठ पद पर हैं। ऐसे में किसी गैंगस्टर द्वारा खुलेआम इस तरह की धमकी देना बेहद चिंता का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *