जालंधर MLA रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए:अगली सुनवाई 1 नवंबर को, जबरन वसूली मामले में मिल चुकी जमानत

थाना रामामंडी में दर्ज जबरन वसूली मामले में हलका सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 1 नवंबर तय की है। वहीं, करप्शन केस की सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। दोनों मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है और वे जेल से बाहर आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेल से रिहाई के बाद अरोड़ा ने सालासर जाकर बालाजी के दर्शन किए थे। हालांकि अब तक उन्होंने मीडिया और जनता से दूरी बनाए रखी है और दोनों मामलों को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जल्द ही उन्हें पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि 23 अगस्त को लम्मा पिंड निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर थाना रामामंडी में जबरन वसूली का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में विधायक ने दफ्तर में बुलाकर महीने की रकम मांगी थी। इससे पहले विजिलेंस ने भी अरोड़ा को करप्शन केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि उस मामले में भी उन्हें जमानत मिल चुकी है। मामले में जुलाई 2025 से सितंबर तक क्या हुआ..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *