अमृतसर में लाखों की चोरी का खुलासा:एनआरआई के घर से चुराया सामान, तीन युवक गिरफ्तार, टीवी- स्कूटी और अन्य सामान बरामद

अमृतसर पुलिस ने एनआरआई के घर में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार उर्फ टमाटर (20), सन्नी कुमार (23) और केशव शर्मा (27) के रूप में हुई है। मामला सुल्तानविंड थाना क्षेत्र का है, जहां एनआरआई गुरजीत कौर और उनके पति अमरिंदरदीप सिंह के घर में चोरी हुई। दंपती 28 मई 2024 को अपने परिवार के साथ अमेरिका गए थे और घर को ताला लगाकर गए थे। चोरी का पता 20 जनवरी 2025 को तब चला जब पीड़िता के भाई सुखजीत सिंह घर की जांच के लिए आए। चोरों ने तोड़ी थी घर की खिड़कियां एएसआई दिलबाग सिंह के अनुसार, चोरों ने घर से 60 इंच की एलईडी टीवी, लाल रंग की स्कूटी, माइक्रोवेव और दो गैस सिलेंडर चुराए। साथ ही घर के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया और खिड़कियां तोड़ दीं। पकड़े गए आरोपियों में से सन्नी कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया है, जहां से पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *