फाजिल्का में दहशत फैलाने की कोशिश:आधी रात को बचाई कई घरों की डोरबेल, शरारती युवकों का वीडियो आया सामने

फाजिल्का के आदर्श नगर में कुछ शरारती युवकों ने रात के अंधेरे में लोगों की नींद उड़ा दी। गली नंबर 2 में देर रात करीब 12 बजे कुछ युवकों ने एक के बाद एक कई घरों की डोरबेल बजाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल के घर की डोरबेल भी बजाई गई। प्रिंसिपल के बेटे अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि जब वे घंटी की आवाज सुनकर बाहर निकले तो वहां कोई नहीं था। सुबह जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो युवकों की शरारत का पता चला। रिटायर टीचर के घर पर किया था पथराव यह घटना इसलिए और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि कुछ दिन पहले राधा स्वामी कॉलोनी में एक रिटायर्ड टीचर के घर पर भी ऐसी ही हरकत के बाद पथराव किया गया था। उस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर समझाइश दी थी। स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं से दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। आदर्श नगर की इस नई घटना की शिकायत पुलिस में की जा रही है। एसएचओ लेखराज ने बताया कि राधा स्वामी कॉलोनी की घटना का मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन आदर्श नगर की इस नई घटना की अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय निवासी पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और लोग रात में सुरक्षित महसूस कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *