दिल्ली हार पर राजावड़िंग का AAP पर तंज:बोले- प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन पंजाब में और बुरे हाल होंगे, मोदी ने दिए गहरे जख्म

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तंज कसा है। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए लुधियाना से सांसद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में AAP की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- दिल्ली में तो AAP के हालात अच्छे रहे, तीसरी बार अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिस हिसाब से केजरीवाल साहिब हारे, मनीष सिसोदिया हारे और सरकार चली गई। पंजाब में बुरा हाल होने वाला है। 2027 के चुनाव में अगर वे सिंगल डिजिट में भी सीटें जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो ये अच्छा होगा। बार-बार दिल्ली मॉडल, दिल्ली स्कूल, दिल्ली स्कीम की बात होती थी, सारे फेल हो गए। जनता ने फेल कर दिए हैं। पंजाब में बीजेपी की एंट्री अभी संभव नहीं अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में तो काफी समय से एंट्री की कोशिश में थी। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को काफी गहरे जख्म दिए हैं। दरअसल, पंजाबी हमेशा देश से अलग चलता है। जहां देश में बीजेपी का राज है, लेकिन पंजाब में ऐसा नहीं होने वाला। बाजवा कर चुके हैं पंजाब के मुख्यमंत्री बदलने का दावा वहीं, पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में दावा किया कि अब अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पंजाब में AAP के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें अरोड़ा ने कहा था कि कोई हिंदू भी पंजाब का मुख्यमंत्री बन सकता है। CM पद को हिंदू और सिख चेहरे के बजाय, सरकार चलाने की क्षमता के हिसाब से देखा जाना चाहिए। बाजवा ने दावा किया कि लुधियाना में इनकी पार्टी के एक MLA गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद विधानसभा सीट भी खाली पड़ी है। बाजवा ने कहा कि इस दांव के बाद CM मान और दूसरे ग्रुप के समर्थकों के बीच आंतरिक टकराव हो सकता है। हालांकि AAP ने उनके दावे को लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है। कांग्रेस सांसद बोले- पंजाब में मिड टर्म चुनाव होंगे गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली में हार के बाद AAP बिखर जाएगी। पंजाब को मिड टर्म यानी मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। AAP के 35 MLA दूसरी पार्टी जॉइन करने के लिए तैयार बैठे हैं। दिल्ली रिजल्ट के बाद पंजाब में भी बड़े भ्रष्टाचार निकलेंगे। जो AAP ने शराब पॉलिसी के तौर पर किया है। इसी पॉलिसी से दिल्ली में भी घोटाला हुआ। इसके अलावा इसी साल धान खरीद में भी MSP घोटाला किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *