बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर दिल्ली गए कुमार विश्वास:षोडशोपचार पूजन किया, कहा- पुण्य के मौके पर चुनाव पर टिप्पणी नहीं करूंगा

रविवार को प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान के अनुसार षोडशोपचार पूजन विधि से कामना लिंग का जलाभिषेक किया। धनबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे देवघर पहुंचे थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कुमार विश्वास देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन जैसे पवित्र अवसर पर राजनीतिक टिप्पणियां करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे बाबा के दर्शन और पूजन से अत्यंत प्रसन्न हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *