कुंभ स्नान से लौट रहा युवक हुआ हादसे का शिकार:टूटी रेलिंग वाले पुल से बाइक समेत गिरा, गंभीर रूप से जख्मी; साथी ने कूदकर बचाई जान

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी श्यामल कुमार सिंह की प्रयागराज से वापसी के दौरान बड़ी दुर्घटना हो गई। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी पुल पर एक वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक पुल से नीचे गिर गई। हादसे में श्यामल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बैठे दोस्त ने समयसूचकता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मालदा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्यामल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। क्या है पूरा मामला यह दुर्घटना 144 वर्षों के बाद लगे कुंभ मेले से वापसी के दौरान हुई। श्यामल, जो एक अनुभवी राइडर हैं, अपने दोस्त के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुल काफी समय से जर्जर स्थिति में है। पुल की एक तरफ की रेलिंग पूरी तरह से टूटी हुई है। स्थानीय निवासी लंबे समय से रेलिंग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पुल पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने में रख लिया है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर प्रशासन से पुल की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *