भरतपुर में लगा फूलों का मेला:10 हजार पौधे देखने पहुंच रहे लोग, लोगों को प्रकृति जोड़ना है उद्देश्य

भरतपुर के शास्त्री पार्क में ब्रज हरित सोसायटी की तरफ से एक फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी कल से शुरू हुई जो 10 जनवरी दोपहर 3 बजे तक चलेगी। यह प्रदर्शनी ख़ास इसलिए हैं क्योंकि यहां पर 10 हजार से ज्यादा किस्म के फूल, औषद्यीय पौधे मिलेंगे। ब्रज हरित सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक पाराशर ने बताया की प्रदर्शनी में करीब 7 हजार फूलों के पौधे, 215 प्रकार के बोनसाई, 220 कैक्टस, 109 बोगनवेलिया, 156 अडेनियम, 110 एरिका पाम, 422 टेपियारी, 75 मिनिएचर ट्रे गार्डन, 158 किचन गार्डन सहित पेंजी, पिटूनिया, आस्टर, बिगोनिया, सालविया, रैनन कुलल, जिरनियम, सिनेरिया, हैलीक्राइसस, नैस्टैसियम, कैल, डैथल सहित कई तरह की प्रजाति के पौधे हैं। जिन लोगों को पेड़ पौधों में रूचि है वह इस प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं। कल इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर अमित यादव ने किया। प्रदर्शनी में 2 तरह के अलग-अलग फूल हैं। प्रदर्शनी में फूलों की कई सुन्दर कलाकृति भी बनाई गई हैं। सभी कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस प्रदर्शनी में लोग अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में एंट्री के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। इस शॉ का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। इसके अलावा प्रदर्शनी में बच्चो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिससे आने वाली पीड़ी पेड़ों का महत्त्व जान सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *