अमृतसर में लुटेरे का एनकाउंटर:पुलिस मुलाजिम का पिस्टल छीन भागने की फिराक में था; गुत्थम-गुत्थी में चली गोली, पैर में लगी

अमृतसर पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार विक्रमजीत सिंह उर्फ पिंटू का मंगलवार पुलिस ने एनकाउंटर किया। घायल विक्रमजीत को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ये लुटेरा बीते दिनों गोल्डन टेंपल के ग्रंथी के साथ हुई लूट का मुख्य आरोपी थी। इस मामले में इसका साथी लवप्रीत सिंह उर्फ लव भी पुलिस हिरासत में हे, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। विक्रमजीत पहले भी तीन वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसमें जे.ई. से मोबाइल और पर्स छीनना, एक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल फोन लूटना, और इलाके में एक iPhone छीनने की घटना शामिल है। कैसे हुआ एनकाउंटर गिरफ्तारी के दौरान आरोपी विक्रम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने .32 बोर का पिस्टल छिपा रखा है। जिसे रिकवर करने के लिए पुलिस मकबूलपुरा एरिया में पहुंची थी। आरोपियों से .32 बोर की पिस्टल और 5 राउंड बरामद किए। पुलिस की हिरासत में लौटते समय विक्रमजीत ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर ASI हरनेक सिंह की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के बीच संघर्ष हुआ और गोली चल गई, जो विक्रमजीत के पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। 21 मार्च को की गई थी लूट 21 मार्च 2025 को रात 3 बजे मनमीत सिंह से गुरुद्वारा सिंह सभा के पास पिस्टल दिखा कर iPhone 13 Pro और वॉलेट लूट लिया गया था। मामले में थाना बी-डिवीजन में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *