अमृतसर में ‘विंटर कार्निवल’ : लाइव ‘जलपरी’ शो बना आकर्षण का केंद्र

अमृतसर| न्यू अमृतसर के पटाखा ग्राउंड में आयोजित ‘विंटर कार्निवल’ इन दिनों शहरवासियों के मनोरंजन का प्रमुख ठिकाना बन गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद, बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित खरीदारी, रोमांचक झूलों और लजीज व्यंजनों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इस कार्निवल की सबसे बड़ी खासियत पहली बार पेश किया गया ‘लाइव मरमेड (जलपरी) शो’ है। यह शो दर्शकों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है, जिसे देखने के लिए हर आयु वर्ग के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक अयोध्या प्रसाद ने बताया कि इस कार्निवल का उद्देश्य एक ही छत के नीचे मनोरंजन, स्वाद और रोमांच का अनूठा अनुभव प्रदान करना है। कार्निवल में देश के विभिन्न कोनों से आए फूड स्टॉल्स पर लोग पारंपरिक पंजाबी जायके के साथ-साथ चाइनीज और अन्य स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *