अमृतसर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:लोगों ने एजेंट के कर्मचारी भागते हुए पकड़ा, पुलिस को सौंपा

अमृतसर में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रणजीत एवेन्यू थाना क्षेत्र में एक निजी एजेंट ने कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। जब आज लोग अपने पैसे लेने ऑफिस पहुंचे तो कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की जिस पर लोगों ने उन्हें मार्केट से पकड़ लिया और थाना रणजीत एवेन्यू में पुलिस के पास लेकर गए। बठिंडा निवासी मंगलजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एजेंट ने विदेश भेजने की गारंटी देकर लोगों से पैसे लिए। लेकिन न तो किसी को वीजा मिला और न ही पैसे वापस किए गए। आज एजेंट ने पीड़ितों को पैसे लौटाने के लिए अपने ऑफिस में बुलाया था। जब लोग ऑफिस पहुंचे तो एजेंट और उसके कर्मचारी वहां से भागने लगे। पीड़ितों ने कर्मचारियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित मंगलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के लिए कहा था। जिसके लिए उन्होंने उनसे तीन लाख 7000 रुपए लिए थे। उन्होंने सात से आठ चक्कर लगवाए पैसे वापिस देने के लिए ओर आज जब वो आए तो कर्मचारियों ने पैसे नहीं दिए और भगाने की कोशिश की। बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहती थी महिला
मौके पर एक महिला कपूरथला से आई थी जो कि अपने बेटे का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने आई थी और पैसे जमा करवाने आई थी लेकिन वो भी वापिस चली गई। उसने कहा कि उसके पैसे बच गए। रणजीत एवेन्यू थाना पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलजीत सिंह की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ठगी की कुल रकम और इसमें शामिल लोगों की संख्या की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों को पीड़ित पकड़कर लाए हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *