कपूरथला में सीनियर टेक्नीशियन ने सुसाइड किया:क्वार्टर में पंखे से लगाया फंदा, आंखों की रोशनी कम होने से परेशान थे

कपूरथला के रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) में एक सीनियर टेक्नीशियन ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह (58) के रूप में हुई है। वे टाइप-2 कॉलोनी के क्वार्टर 600-A में रहते थे। कमलजीत सिंह ने आज देर शाम अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। भुलाना चौकी के एएसआई दविंदर पाल के अनुसार, कमलजीत अपने क्वार्टर में अकेले रहते थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कमलजीत शुगर के मरीज थे। इस बीमारी के कारण उनकी आंखों की रोशनी काफी कम हो गई थी। इससे वे काफी परेशान रहते थे। मूल रूप से शाहकोट के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *