अमृतसर में 15 अगस्त से पहले पुलिस कमिश्नर का मार्च:बाजार और होटलों की जांच की, अतिक्रमण पर कार्रवाई की

अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर शहर में विशेष नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस आयुक्त ने स्वयं शहर के विभिन्न नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने देर शाम शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। इससे पहले एडीसीपी और एसीपी की निगरानी में भी पुलिस टीमों ने हाल बाजार में पैदल मार्च निकाला। पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही हैं।पुलिस ने काली खिड़कियों, अवैध हूटर और मानक से अलग टायर लगे वाहनों के चालान काटे। शराबखाने और गेस्ट हाउस की जांच
बाइक के बदले हुए साइलैंसर और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। होटल, शराबखाने और गेस्ट हाउस के रजिस्टर की जांच की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अनाधिकृत पार्किंग से वाहनों को हटाया गया। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। पुलिस शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है। एडीसीपी विशालजीत ने इस दौरान कहा कि शहर को सुरक्षित रखने के लिए छोटे से छोटे समागम पर भी नजर रखी जाएगी। वहीं लोगों को कोई परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों से अपील की कि वो किसी भी शक्की व्यक्ति जा वस्तु को देखें तो फिर पुलिस को सूचना अवश्य दें। अवैध अतिक्रमणों को हटाया
इसके अतिरिक्त आज पुलिस आयुक्त, गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस, अमनदीप कौर, पीपीएस, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, अमृतसर के निर्देशानुसार, नगर निगम की टीम और जोन प्रभारियों के साथ, श्री दुर्गियाना मंदिर के आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा सड़कों/फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। इसके अलावा, छेहरटा बाजार और हेरिटेज वॉक पर अतिक्रमण हटाया गया और दुकानदारों के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए कि भविष्य में सड़कों पर कोई सामान न रखा जाए। इसके अलावा, ओवरलोड स्कूली ऑटो रिक्शा, वैन और बसों की जांच की गई और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता को यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *