कपूरथला में ट्रैवल एजेंट ने युवक से 12 लाख ठगे:ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, डॉक्यूमेंट लेकर वीजा नहीं दिया

कपूरथला में एक ट्रैवल एजेंट ने युवक से 12 लाख रुपए ठग लिए। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह गांव धालीवाल दोना का रहने वाला है। उसकी मुलाकात जसवंत सिंह उर्फ जस्सा से हुई, जो गांव लक्खन खुर्द का रहने वाला है। जसवंत ने दावा किया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने जसविंदर को आस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया। जसवंत ने अलग-अलग समय पर जसविंदर से कुल 12 लाख रुपए ले लिए। लेकिन न तो उसने जसविंदर को ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही पैसे वापस किए। जब भी जसविंदर पैसों की मांग करता, जसवंत टालमटोल करने लगता। परेशान होकर जसविंदर ने थाना सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रैवल एजेंट अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *