अमृतसर में 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले:मेडिकल कॉलेज में थे तैनात, होम आइसोलेशन में रखा

अमृतसर में आज तीन डॉक्टरों में कोरोना के नए वैरिएंट मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने इसकी पुष्टि की है। तीनों मरीज मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं। वे फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि नए वैरिएंट के मरीज दो से तीन दिनों में स्वतः ठीक हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। डॉ. कौर ने कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और मधुमेह, उच्च रक्तचाप व किडनी रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। नियमित रूप से हाथ धोने और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। सिविल सर्जन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से भी सावधान रहने को कहा है। पंजाब में अब तक कोविड के 35 से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *