टाटा स्टील में हादसा; कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत:बिहार के सासाराम का रहने वाला था, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी की रेल हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टाटा कंपनी परिसर स्थित कूलिंग टैंक वेस्ट मर्चिंग यार्ड की है। मृतक की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूलत: बिहार के सासाराम के रहने वाले थे। वर्तमान में जमशेदपुर के बारिडीह स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट में परिवार के साथ रह रहे थे। RITES के तहत कर रहे थे काम सुनील कुमार सिंह RITES Pvt. Ltd. के तहत टाटा स्टील प्लांट में कार्यरत थे। रविवार की रात ड्यूटी के दौरान वह किसी कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप, कंपनी की लापरवाही घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील के कई अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक के परिजनों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। परिवार ने उचित मुआवजे और नौकरी की मांग की है। शादी को 14 महीने, 3 माह की बेटी सुनील कुमार सिंह की शादी मात्र 14 महीने पहले हुई थी और उनकी तीन महीने की एक बेटी भी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, यूनियन नेताओं ने भी मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की बात कही है। जांच में जुटी पुलिस, वार्ता जारी बिष्टुपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, टाटा स्टील प्रबंधन और मृतक के परिवार के बीच वार्ता चल रही है। यूनियन इस बात के प्रयास में जुटी है कि परिवार को मुआवजा, नौकरी और अन्य सहायता जल्द से जल्द मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *