अमृता हाट मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

भास्कर संवाददाता | पाली अमृता हाट के छठे दिन मंगलवार को म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम सीता, द्वितीय खुशबू व तृतीय भंवरी देवी रहीं। बुधवार को मेले का समापन से पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें शहरवासियों की महिलाओं व बच्चियों ने डांस, संगीत, गायन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें फ्यूचर किड्स एकेडमी, शक्ति विद्या मंदिर स्कूल, संस्कार मांटेसरी और मॉडर्न पब्लिक स्कूल आदि से आई बालिकाओं ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य, संगीत, कविता की शानदार प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *