पाली | भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा ने मंगलवार को पुरानी कचहरी स्थित अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को िशक्षण सामग्री बांटी गई। बच्चों को गर्म स्वेटर, कॉपियां, बिस्किट, स्कूल बैग, पेन, दरिया दी गईं। जरूरतमंद परिवारों को कंबल, स्टील के 30 बर्तनों का सेट, हाइजीनिक किट बांटे गए। दानासनी ग्राम में ही एक बच्ची को विकलांग कीट सामग्री दी। अंजना सराफ, जोली गुप्ता, नीतू अमनानी, सुनीता जाजू, रेखा सिंघल, धर्मेंद्र कोठारी, राजेश बलाई डॉक्टर रितेंद्र भंसाली, डॉक्टर प्रतिभा सुराणा सहित कई लोग मौजूद रहे।


