अमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी:महिला सांसद और पति की मौत; दूसरे सांसद और उनकी पत्नी घायल

अमेरिका के मिनेसोटा के दो डेमोक्रेटिक सांसदों को उनके घरों में गोली मार दी गई। पहली घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की मौत हो गई है। दूसरी घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट को कई गोलियां मारी गई हैं। दोनों घायल हैं। दोनों की सर्जरी हुई है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे बच जाएंगे। यह जानकारी मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक वजह से किया गया लगता है। वाल्ज ने कहा कि पुलिस को मिनियापोलिस के पास के दो इलाकों – चैंपलिन और ब्रुकलिन पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली थी। हम मामले को गंभीरता ले रहे हैं। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *