दुबई में 67 मंजिला बिल्डिंग में आग, VIDEO:बुझाने में छह घंटे लगे; करीब 4 हजार लोग अंदर थे, सभी का रेस्क्यू

दुबई के मरीना इलाके में 67 मंजिला एक ऊंची इमारत में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। गल्फ न्यूज के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि बिल्डिंग के नीचे से ऊपर तक लपटें फैल गई थी। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। दुबई सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पूरी रात चले ऑपरेशन में टीमों ने बिल्डिंग में रहने वाले 3,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 67 मंजिला बिल्डिंग का नाम मरीना पिनेकल है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। इमरजेंसी सेवाओं की तुरंत लिए गए एक्शन की हर जगह तारीफ हो रही है। शनिवार को बिल्डिंग की कूलिंग का काम किया गया। VIDEO देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *